News Pratyaksh


राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने पूरे राज्य में लगाये जा रहे स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर को बुधवार को ‘‘चीटर मीटर’’ (धोखाधड़ी करने वाले मीटर) करार देते हुए आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) स

News Pratyaksh | Updated : Thu 18th Sep 2025, 10:40 am
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने पूरे राज्य में लगाये जा रहे स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर को बुधवार को ‘‘चीटर मीटर’’ (धोखाधड़ी करने वाले मीटर) करार देते हुए आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को उपभोक्ताओं की समस्याओं की जरा भी चिंता नहीं है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यादव ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी एक ‘‘धोखेबाज’’ हैं और आरोप लगाया कि वह ‘इंडिया’ गठबंधन की विकास योजनाओं की नकल करते हैं। यादव ने ‘बिहार अधिकार यात्रा’ के तहत बख्तियारपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ये स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर ‘चीटर मीटर’ (धोखाधड़ी करने वाले मीटर) हैं। लोग भारी-भरकम बिल से परेशान हैं और आर्थिक बोझ झेल रहे हैं। लेकिन सरकार उपभोक्ताओं की दिक्कतों की परवाह नहीं है।’’