News Pratyaksh


बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में स्वास्थ्य सेवाएं लगभग ठप हो गई हैं। विभिन्न मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि ओपीडी में आए मर

News Pratyaksh | Updated : Fri 19th Sep 2025, 09:57 am

बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में स्वास्थ्य सेवाएं लगभग ठप हो गई हैं। विभिन्न मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि ओपीडी में आए मरीजों को बिना इलाज कराए लौटना पड़ रहा है। साथ ही, अस्पताल में भर्ती मरीजों की भी परेशानी बढ़ गई है। आपातकालीन सेवा को छोड़कर, ओपीडी, वार्ड और ऑपरेशन थिएटर में सभी काम बंद हैं।