News Pratyaksh


एनएसई निफ्टी-फिफ्टी 0.29% गिरावट के साथ 25,253.95 के लेवल पर खुला :

News Pratyaksh | Updated : Mon 22nd Sep 2025, 10:40 am
एनएसई निफ्टी-फिफ्टी 0.29% गिरावट के साथ 25,253.95 के लेवल पर खुला :
आज सोमवार 22 सितंबर, 2025 को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शुरुआती सत्र में भारतीय घरेलू बाजार लाल निशान पर खुला. NIFTY और SENSEX दोनों ही लाल निशान में खुले. इस तरह से बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ शुरू हुई.30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 0.34 % गिरावट के साथ 82,342.47 अंकों के स्तर पर खुला. वहीं एनएसई निफ्टी-फिफ्टी 0.29% गिरावट के साथ 25,253.95 के लेवल पर खुला.शुरुआती कारोबार में निप्टी में अडानी इंटरप्राइजेज, एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई इंश्योरेंस के ऊपर बढ़त में रहे. वहीं महिंद्रा, इंफोसिस, विप्रो जैसी आईटी कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे.मार्केट के ओपन होते ही H-1B वीजा खबर का असर IT स्टॉक पर सा दिख रहा है. हफ्ते के पहले कारोबार सत्र में ही HCL Technologies, TCS, Infosys जैसे आईटी स्टॉक में गिरावट दिख रही थी.दौड़े अडानी के शेयर स्टॉक स्प्लिट के बाद: एक्सचेंज फाइलिंग में अदानी कंपनी ने बताया था कि 10/- रुपए फेस वैल्यू वाले मौजूदा 1 इक्विटी शेयर को 5 इक्विटी शेयरों में डिवाइड कर दिया गया है. इसके लिए शेयरधारकों की पात्रता के उद्देश्य से 22 सितंबर, 2025 को 'रिकॉर्ड डेट' के रूप में फिक्स किया गया है. इसी को लेकर आज स्टॉक स्प्लिट की खबर के चलते अडानी पॉवर के शेयर तेजी रही. सुबह 9:30 बजे अडानी पॉवर का शेयर 18% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था.इससे पहले प्री-ओपन सत्र में सेंसेक्स 82,237.57 अंक और निफ्टी 25,229 के साथ लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे.गौर करें तो बीते कारोबारी दिन शुक्रवार 18 सितंबर को भारतीय बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी. बीएसई सेंसेक्स 387.73 अंक यानी 0.47% नीचे गिरा था. इस तरह से फ्राइडे को सेंसेक्स 82,626.23 लुढ़क कर बंद हुआ था. वहीं एनएसई निफ्टी-50, 96.55 अंक नीचे गिरकर 25,327.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ था.अब आज दिनभर भारतीय शेयर बाजार पर खास नजर रहेगी. इसकी वजह है H‑1B वीजा शुल्क में बढ़ोतरी से IT कंपनियों पर भारी दबाव है. हालांकि GST में कटौती से उपभोक्ताओं की मांग बढ़ सकती है. कंज्यूमर की मांग बढ़ने से FMCG, ऑटो और रिटेल सेक्टर में उछाल आ सकता है. ऐसा लग रहा है कि आज बाजार में सेक्टोरल उतार‑चढ़ाव दिखेगा.