News Pratyaksh


राँची के कटहल मोड़ इलाके में सोमवार शाम बाघ जैसा जानवर देखे जाने की खबर से अफरा-तफरी मच गई

News Pratyaksh | Updated : Wed 24th Sep 2025, 12:31 pm
राँची के कटहल मोड़ इलाके में सोमवार शाम बाघ जैसा जानवर देखे जाने की खबर से अफरा-तफरी मच गई। मंगलवार को इसका सीसीटीवी फुटेज वायरल होने पर इलाके के लोग दहशत में आ गए। मामला चाला टोली रोड नंबर-2 का है, जहां बिरसु मुंडा के किरायेदार गुड्डू अंसारी ने अपने आंगन में बाघ जैसा जानवर देखा। उनके घर में लगे सीसीटीवी में यह जानवर चहारदीवारी के भीतर घूमता दिखाई दिया।
गुड्डू ने पड़ोसी रमेश कच्छप को सूचना दी, जिसने मुहल्ले के लोगों और नगड़ी पुलिस को खबर दी। फुटेज वायरल होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और टॉर्च लेकर रातभर खोजबीन की, लेकिन किसी बाघ के सबूत नहीं मिले।
जांच के बाद राँची वन प्रमंडल पदाधिकारी श्रीकांत वर्मा ने स्पष्ट किया कि यह बाघ नहीं, बल्कि एक जंगली बिल्ली है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की।