News Pratyaksh

दरभंगा शहर विधानसभा में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल: वोटर लिस्ट में धांधली, एक मकान में 112 मतदाता

News Pratyaksh | Updated : Mon 22nd Sep 2025, 10:41 am
दरभंगा शहर विधानसभा में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल: वोटर लिस्ट में धांधली, एक मकान में 112 मतदाता
दरभंगा: दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र 83 में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक के नेशनल कोऑर्डिनेटर डॉ. जमाल हसन ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि शहरी विधानसभा के बूथ संख्या 170 पर एक मकान नबंर-1 पर 93 मतदाता और मकान संख्या -5 पर 112 मतदाता दिखाए गए हैं। वही मकान संख्या-8 पर 93 और मकान संख्या-10 पर 68 मतदाता दिखाए गए हैं।