News Pratyaksh


कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष राजेश कुमार ने मंगलवार को कहा कि राजधानी पटना में बुधवार को होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में ‘‘वोट चोरी’’ और अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए टैरिफ सहित राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्

News Pratyaksh | Updated : Wed 24th Sep 2025, 12:34 pm

कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष राजेश कुमार ने मंगलवार को कहा कि राजधानी पटना में बुधवार को होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में ‘‘वोट चोरी’’ और अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए टैरिफ सहित राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव दीपा दास मुंशी और सैयद नासिर हुसैन, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार समेत कई शीर्ष नेता शामिल होंगे।