News Pratyaksh


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सह-मीडिया प्रभारी संजय मयूख ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने उन्हें गठबंधन का नेता मानने से साफ इनकार कर दिया है। मयूख ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि

News Pratyaksh | Updated : Fri 26th Sep 2025, 11:24 am

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सह-मीडिया प्रभारी संजय मयूख ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने उन्हें गठबंधन का नेता मानने से साफ इनकार कर दिया है। मयूख ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि तेजस्वी, जो खुद को बिहार की राजनीति में बड़ा नेता बताते थे, उनकी हकीकत अब सामने आ चुकी है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर तेजस्वी वाकई नेता हैं तो कांग्रेस से गठबंधन का नेतृत्व स्वीकार करने की मांग क्यों नहीं करते?