जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही ‘राज्य के लोगों की राजनीतिक बंधुआ मजदूरी खत्म होने की तारीख तय हो गई है’। उन्होंने दावा किया कि इस बार बिहार के लोग किसी दल या नेता के लिए नहीं बल्कि अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए वोट करेंगे। प्रशांत किशोर ने निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनावों की घोषणा किये जाने के बाद पत्रकारों से कहा, “पिछली बार दोनों गठबंधनों को मिलाकर 72 प्रतिशत मतदान हुआ था। शेष 28 प्रतिशत वोट इस बार जन सुराज को मिलेगा। अगर दोनों गठबंधनों को 10-10 प्रतिशत का नुकसान होता है, तो वे वोट जन सुराज में जुड़ जाएगा और हमारा वोट प्रतिशत 48 हो जाएगा।” उन्होंने कहा, “हमें ‘वोटकटवा पार्टी’ कहा गया है लेकिन हम इसे अपने लिए एक मेडल मानते हैं। हम दोनों गठबंधनों का इतना वोट काटेंगे कि वे साफ हो जाएंगे।” किशोर ने दो चरणों में चुनाव कराने के आयोग के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा, “यह बहुत अच्छा निर्णय है। पहले अधिक चरणों में चुनाव इसलिए कराए जाते थे ताकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अधिक सभाएं कर सकें। लेकिन अब भाजपा भी समझ चुकी है कि मोदीजी की सभाओं से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला इसलिए जल्दी चुनाव निपटाने का फैसला किया गया है।”

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm