News Pratyaksh


बोले, राजनीति आग लगाने का काम नहीं होता

News Pratyaksh | Updated : Fri 26th Sep 2025, 12:25 pm
बोले, राजनीति आग लगाने का काम नहीं होता
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा 'हाइड्रोजन बम' फोड़ने वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता गिरिराज सिंह भड़क गए। उन्होंने कहा कि वे अर्बन नक्सल की ओर बढ़ रहे हैं। बिहार की राजधानी पटना में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राजनीति में हाइड्रोजन और न्यूक्लियर बम नहीं होता है। राजनीति सामाजिक सरोकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था का है, आग लगाने का नहीं है। वे देश में गृह युद्ध करवाना चाहते हैं।