News Pratyaksh


तेजस्वी यादव बोले- 'बिहार की जनता को ऐसा सीएम चाहिए जो भिखारी की तरह झुके नहीं, शेर की तरह दहाड़े'

News Pratyaksh | Updated : Tue 07th Oct 2025, 11:17 am
तेजस्वी यादव बोले- 'बिहार की जनता को ऐसा सीएम चाहिए जो भिखारी की तरह झुके नहीं, शेर की तरह दहाड़े'
पटना: महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि 14 नवंबर का दिन बिहार की राजनीति में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। उनका कहना है कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है और इस बार महागठबंधन की सरकार बनानी है। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि पिछले 20 सालों में राज्य को अपराध, भ्रष्टाचार, नौकरशाही, अत्याचार और घोटालों का सामना करना पड़ा। उनका कहना था, 'जनता अब थक चुकी है। हमें ऐसा मुख्यमंत्री चाहिए जो भिखारी की तरह ना झुके, बल्कि शेर की तरह दहाड़े और बिहारी जनता के अधिकारों के लिए लड़ सके।'