News Pratyaksh


मुंबई : बिहार चुनाव की तारीखों पर शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि अब जो भी सरकार बने, वह सच्चाई की सरकार हो, अच्छे काम करने वाली हो, विकास करने वाली हो। पिछले 5-7 सालों में मौजूदा मुख्यमंत्री और पिछली सरकारों के राज में बिहार में क्या विकास हुआ है?

News Pratyaksh | Updated : Tue 07th Oct 2025, 11:18 am

मुंबई : बिहार चुनाव की तारीखों पर शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि अब जो भी सरकार बने, वह सच्चाई की सरकार हो, अच्छे काम करने वाली हो, विकास करने वाली हो। पिछले 5-7 सालों में मौजूदा मुख्यमंत्री और पिछली सरकारों के राज में बिहार में क्या विकास हुआ है? यही बात बताती है कि आज हालात ऐसे हो गए हैं कि हर महिला के खाते में 10,000 रुपये जमा करने पड़ रहे हैं। अगर वाकई विकास होता, तो इस दिखावे की ज़रूरत ही नहीं पड़ती। चुनाव है, इसलिए पैकेज का ऐलान हो रहा है।