बिहार के खगड़िया में आरजेडी विधायक के ड्राइवर की हत्या के बाद एक और ड्राइवर को बदमाशों ने गोलियों से भून दिया है. परबत्ता थाना क्षेत्र के करना गांव में बीती रात कर्पूरी सिंह के पुत्र 30 वर्षीय ड्राइवर सुनील कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बदमाशों ने रात में सुनील के कमरे की खिड़की से कनपट्टी, छाती और हाथ में गोली मारी और फरार हो गये.परिजनों को सुनील की हत्या का पता सुबह तब चला जब उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. शंका होने पर खिड़की से झांकने पर सुनील को बेड पर खून से लथपथ पड़ा देखा गया. इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.मृतक के पिता कर्पूरी सिंह ने बताया कि सुनील की शादी 2018 में नारायणपुर के बलहा गांव की लड़की से हुई थी. शादी के एक साल बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. पत्नी सुनील से बाजार घूमने या फिल्म देखने की मांग करती थी, लेकिन सुनील इन मांगों को नजरअंदाज कर घर पर शांति बनाए रखने की बात कहता था. इस कारण दोनों में अक्सर मारपीट होती थी. पिछले पांच साल से पत्नी अपने मायके में रह रही थी.परबत्ता थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे उन्हें हत्या की सूचना मिली. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है. जांच के बाद ही हत्या के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. पुलिस ने सभी संभावित पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है.यह घटना खगड़िया में हाल की तीसरी बड़ी आपराधिक घटना है. बीते शुक्रवार को अलौली में राजद विधायक रामवृक्ष सदा के ड्राइवर लक्ष्मण सदा की पुलिस पिकेट से मात्र 100 मीटर की दूरी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके अलावा, पिछले सप्ताह गोगरी में आशा कार्यकर्ता पूनम वर्मा की गला रेतकर हत्या की गई थी. इन सभी मामलों की जांच जारी है, लेकिन बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से जिले में दहशत का माहौल है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm