News Pratyaksh


औरंगाबाद: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कुटुंबा विधानसभा में 23868 नाम चुनाव आयोग ने काटे हैं। वोटर लिस्ट से काटे गए नाम में वे लोग हैं, जो 11 में से कोई प्रमाण पत्र नहीं जुटा पाए, या जो गरीबी के कारण बाहर जाकर काम करते हैं। उन्होंने बताया क

News Pratyaksh | Updated : Mon 15th Sep 2025, 11:32 am

औरंगाबाद: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कुटुंबा विधानसभा में 23868 नाम चुनाव आयोग ने काटे हैं। वोटर लिस्ट से काटे गए नाम में वे लोग हैं, जो 11 में से कोई प्रमाण पत्र नहीं जुटा पाए, या जो गरीबी के कारण बाहर जाकर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कई ऐसे लोग मिले, जो जीवित हैं, पर चुनाव आयोग ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। लिस्ट में कई मृत लोग अब भी जीवित हैं। इसे उन्होंने एनडीए की सोची समझी साजिश बताया है। इसकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में लड़ी गई है और आधार को सुप्रीम कोर्ट ने दस्तावेज के रूप में मान्यता दी है।