लग्जरी कार निर्माता कंपनी Lexus ने अपनी एमपीवी Lexus LM को अपडेट्स के साथ भारतीय बाजार में उतार दिया है. कंपनी ने इस कार को कई नए फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स के साथ पेश किया है. हालांकि कि इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. Lexus LM भारत में सबसे प्रीमियम एमपीवी है, जिसकी शुरुआती कीमत 2.15 करोड़ रुपये से 2.69 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है. अपडेट के साथ ही कंपनी ने इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी है.इस ज़्यादा प्रीमियम 4-सीट वेरिएंट को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए ऑटो-डिमिंग इंटीरियर रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम) से भी लैस किया गया है, और कंपनी ने पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए एक ट्रे भी जोड़ी है.भारत में लागू किए गए E20 ईंधन के नियमों को देखते हुए कंपनी ने इसके इंजन को भी अपडेट किया है. पावरट्रेन की बात करें तो नई Lexus LM 350h में 2.5-लीटर, 4-सिलेंडर, हाइब्रिड इंजन का इस्तेमाल किया गया है. यह इंजन 190 bhp की पावर and 240 Nm का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है.Lexus LM 350h के बाकी हिस्से, जैसे एक्सटीरियर, इंटीरियर और फीचर्स कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस MPV में 14-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.28-इंच का ड्राइवर डिस्प्ले, 23-स्पीकर वाला मार्क लेविंसन साउंड सिस्टम, एडजस्टेबल लम्बर सपोर्ट वाली पावर्ड फ्रंट सीट्स और 4-ज़ोन ऑटो एसी जैसे फीचर्स पहले जैसे ही बरकरार हैं.कार के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें मल्टीपल एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके एंट्री-लेवल 7-सीट VIP वेरिएंट की कीमत 2.15 करोड़ रुपये है, और टॉप-स्पेक 4-सीट अल्ट्रा लक्ज़री ट्रिम की कीमत 2.69 करोड़ रुपये है. भारत में Lexus LM का कोई सीधा प्रतिद्वंद्वी नहीं है, लेकिन इसे भारत में Toyota Vellfire का एक ज़्यादा प्रीमियम विकल्प माना जा सकता है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm