बिहार विधानसभा चुनावके मद्देनजर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने अपने प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में ओम प्रकाश राजभर, अरुण राजभर, सालिक यादव, बलिराज राजभर, संतोष पांडेय, रजनीश श्रीवास्तव, शशि भूषण प्रसाद, विनोद राजभर, उदय नारायण राजभर, अंजली राजभर, शशि भूषण भारती, उपेंद्र राजवंशी, हरेंद्र राजभर, गुड्डू राजवंशी, संजय कुशवाहा, बेदी राम, रामानंद बौद्ध, विच्छेलाल राजभर और रितेश राम को शामिल किया है। सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बिहार में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में व्यापक जनसमर्थन जुटाने के उद्देश्य से पार्टी के शीर्ष नेताओं को चुनावी मैदान में उतरने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में पार्टी द्वारा बिहार निर्वाचन विभाग से विधिवत अनुमति भी मांगी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव और पूर्व मंत्री डॉ. अरविंद राजभर ने बिहार चुनाव अभियान की कमान संभाल रखी है। वे लगातार बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं और संगठन को सशक्त बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। बिहार में पार्टी की रणनीति और प्रत्याशियों के चयन को लेकर डॉ. अरविंद राजभर ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ समीक्षा एवं रणनीतिक बैठकें कीं। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शक्ति सिंह, शशि भूषण प्रसाद, रितेश राम, उदय नारायण राजभर आदि मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी कल अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने जा रही है। यह सूची बिहार की विभिन्न विधानसभाओं में पार्टी की मजबूत उपस्थिति और जनता के बीच बढ़ते जनाधार को प्रतिबिंबित करेगी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का लक्ष्य बिहार की राजनीति में सामाजिक न्याय, समान अवसर और सर्वसमावेशी विकास के एजेंडे को मजबूत करना है।

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm