झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा के हत्या के मुख्य आरोपी अरुण उर्फ डोमन ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मृतक मुन्ना सिन्हा झारखंड मुक्ति मोर्चा के पांकी के प्रखंड अध्यक्ष थे.14 अक्टूबर को पांकी थाना क्षेत्र के डंडार में मुन्ना सिन्हा की टांगी से वार करके हत्या की गई थी. हत्या का आरोप गांव के ही रहने वाले अरुण ठाकुर पर लगा था. पांकी थाना की पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की देर शाम छापेमारी कर आरोपी अरुण ठाकुर को गिरफ्तार किया है. अरुण ठाकुर पांकी के इलाके में ही छुपा हुआ था. पांकी पुलिस की एक टीम अरुण ठाकुर से पूछताछ कर रही है.पांकी के थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि झामुदरअसल, अरुण ठाकुर और झारखंड मुक्ति मोर्चा के पांकी प्रखंड के अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा के बीच काफी समय से जमीन का विवाद चल रहा था. घटना के दिन मुन्ना सिन्हा विवादित जमीन की जुताई करवा रहे थे, इसी क्रम में अरुण ठाकुर के साथ बहस भी हुई थी. आरोप है कि इसी विवाद में अरुण ठाकुर ने मुन्ना सिन्हा पर टांगी से वार कर उनकी हत्या कर दी. मुन्ना सिन्हा के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में टांगी से गंभीर रूप से चोट लगे थे. पुलिस ने हत्याकांड में इस्तेमाल टांगी को पहले ही बरामद कर लिया था.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में
Sat 13th Jun 2026, 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm