News Pratyaksh


दीपावली के तीसरे दिन कार्तिक शुक्ल द्वितीय को भाई दूज का त्योहार मनाजा जाता है.

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Oct 2025, 11:38 am
दीपावली के तीसरे दिन कार्तिक शुक्ल द्वितीय को भाई दूज का त्योहार मनाजा जाता है. भाई-बहन के स्नेह और आशीर्वाद का पर्व भाई दूज इस वर्ष 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा. यह पर्व भाई और बहन के बीच प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के पवित्र बंधन का प्रतीक है. इस दिन बहनें अपनी भाई को तिलक करती है उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं.पंडित प्रेम सागर पांडे के अनुसार, इस वर्ष भाई दूज का शुभ मुहूर्त बहुत सीमित रहेगा. पूजा का श्रेष्ठ समय केवल 2 घंटे 15 मिनट का ही है, जिसमें भाई अपनी बहन के घर जाकर तिलक करवाता है और बहन के हाथ का भोजन करता है. कथाओ के अनुसार इससे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है.पंडित प्रेम सागर पांडे ने बताया कि इस वर्ष भाई दूज की तिथि 22 अक्टूबर की रात 08:16 मिनट से शुरू होकर 23 अक्टूबर की रात 10:46 मिनट तक रहेगी. हालांकि तिलक का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:13 से 3:28 तक है. हालांकि इस दिन भाई को तिलक करने के कई शुभ मुहूर्त हैं, लेकिन सबसे शुभ दोपहर 1:13 से 3:28 तक का ही है.
तिलक करने का शुभ मुहूर्त
पहला मुहूर्त (अभिजीत मुहूर्त)- सुबह 11:43 से दोपहर 12:28 तक.
दूसरा मुहूर्त (श्रेष्ठ मुहूर्त)- दोपहर 1:13 से दोपहर 3:28 बजे तक.
तीसरा मुहूर्त (विजय मुहूर्त)- दोपहर 1:58 से दोपहर 2:43 बजे तक.
चौथा मुहूर्त (गोधूली मुहूर्त)- शाम 5:43 से शाम 6:09 बजे तक.