दीवाली के मौके पर 21 अक्टूबर को दो लव स्टोरी फिल्में थामा और एक दीवाने की दीवानियत रिलीज हुई. हालांकि एक दीवाने की दीवानियत एक प्योर लव स्टोरी फिल्म है, तो वहीं थामा एक हॉरर लव स्टोरी फिल्म है. दोनों ही फिल्मों का क्रेज बराबर है. थामा में दर्शकों के आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के बीच भूतिया रोमांस देखने को मिल रहा है तो वहीं एक दीवाने की दीवानियत में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की प्यार की अलग कहानी नजर आ रही है. दोनों ही फिल्में ओपनिंग कलेक्शन में अपनी उम्मीद से ज्यादा कमा चुकी हैं. चलिए देखते हैं कौनसी फिल्म में ओपनिंग डे पर कमाई के झंडे गाड़े हैं.हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की लवस्टोरी फिल्म दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही है. सैकनिल्क के अनुसार, एक दीवाने की दीवानियत ने पहले ही दिन 8.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. एक दीवाने की दीवानियत ने मौजूदा साल में री-रिलीज हुई हर्षवर्धन राणे की क्लासिक लव स्टोरी फिल्म सनम तेरी कसम ने ओपनिंग डे पर 1.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. एक दीवाने की दीवानियत को मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट किया है, इससे पहले उन्होंने मनमर्जियां बनाई थी और अब मस्ती 4 लेकर आने वाले हैंआदित्य सरपोतदार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'थामा' का जादू दर्शकों पर चल गया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म थामा ने पहले ही दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 24.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने मौजुदा साल में रिलीज हुई सबसे कमाऊ लव स्टोरी फिल्म सैयारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. हालांकि थामा अपने ही घराने मडोक फिल्म्स की सुपरहिट फिल्म स्त्री 2 (2024) की ओपनिंग (51.8 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई. हालांकि साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म स्त्री की ओपनिंग (6.82 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड जरूर तोड़ दिया है. इसी के साथ थामा साल 2025 में चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है.

संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग
Fri 31st Jul 2026, 01:14 pm
2.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ
Fri 31st Jul 2026, 01:13 pm
मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
सखुआ महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, महापौर ने उद्घाटन स्थल इक्कीसो महादेव का किया निरीक्षण
Fri 31st Jul 2026, 01:11 pm