बिहार विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच आरजेडी (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को जेडीयू (JDU) को बड़ा झटका दिया। जेडीयू के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, पूर्व विधायक राहुल शर्मा और सांसद गिरधारी यादव के बेटे चाणक्य प्रकाश रंजन आरजेडी में शामिल हो गए। माना जा रहा है कि ये कदम भूमिहार समाज के बड़े नेताओं को साधने की आरजेडी की रणनीति का हिस्सा है। संतोष कुशवाहा को धमदाहा सीट से, जबकि राहुल शर्मा को घोसी विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। राहुल शर्मा के पिता जगदीश शर्मा, जो लालू प्रसाद यादव के पुराने मित्र भी हैं, मगध क्षेत्र में बड़ा प्रभाव रखते हैं। उनका परिवार 1977 से घोसी सीट से लगातार जुड़ा रहा है। उनके बेटे राहुल शर्मा के आरजेडी में शामिल होने से मगध क्षेत्र में भी तेजस्वी यादव अपनी पैठ मजबूत करना चाह रहे हैं, जिससे यह कदम राजनीतिक गलियारों में बड़ी चर्चा का विषय बन गया है।

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm