News Pratyaksh


बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में आखिरकार सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। गठबंधन के सभी बड़े नेता 11 अक्टूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं। इस बार बीजेपी (BJP) ने सबसे बड़ी पार्टी होने के नात

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th Oct 2025, 11:31 am

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में आखिरकार सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। गठबंधन के सभी बड़े नेता 11 अक्टूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं। इस बार बीजेपी (BJP) ने सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सीट शेयरिंग की अगुवाई की। जानकारी के मुताबिक, बिहार बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को सहयोगी दलों के साथ बैठक के बाद सीटों के फार्मूले पर मुहर लगा दी है। उधर, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान ने भी 11 अक्टूबर को सुबह 11 बजे दिल्ली में अपनी संसदीय दल की बैठक बुलाई है। सीटों के ऐलान के बाद, उसी दिन बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर सुबह 11 बजे गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के बड़े नेताओं के साथ एक अहम बैठक होगी। इस बैठक में बीजेपी अपने हिस्से की सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मंथन करेगी, जिसके बाद सूची को केंद्रीय संसदीय बोर्ड को अंतिम मुहर के लिए भेजा जाएगा।