भोजपुरी कलाकार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है लेकिन अभी यह तय नहीं है कि वह किसी राजनीतिक दल से चुनावी मैदान में उतरेंगी या निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगी। ज्योति सिंह के पिता रामबाबू सिंह ने रविवार को यह घोषणा की। पवन सिंह के ससुर रामबाबू सिंह ने यहां अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में घोषणा की कि ज्योति सिंह बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी। सिंह ने कहा कि ज्योति सिंह का बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ना तय है। उन्होंने कहा, ‘वह किस सीट से लड़ेंगी, यह अभी तय नहीं हुआ है। वह किसी राजनीतिक दल से मैदान में उतरेंगी या निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी, अभी यह भी निश्चित नहीं है।’ उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि लोग चाहते हैं कि वह बिहार की कराकट सीट से चुनाव लड़ें। उन्होंने कहा कि लोकसभा के पिछले चुनाव में जब ज्योति सिंह ने पवन सिंह के लिए प्रचार किया था, तब उनका कराकट के लोगों से एक खास संबंध विकसित हो गया था।

कोयला तस्करों के खिलाफ सीसीएल प्रबंधन और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया है. गुरुवार की सुबह चलाये गए अभियान के दौरान कोयला तस्करी में इस्तेमाल की गई 16 बाइकें जब्त की गई है. यह कार्रवाई सीसीएल के कबरीबाद माइंस के अंदर हुई है. बताया जाता है कि हर रात को सी
Thu 23rd Apr 2026, 12:38 pm
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), नई दिल्ली के विशेष पर्यवेक्षक प्रोफेसर कन्हैया त्रिपाठी ने 22 अप्रैल को रांची विश्वविद्यालय का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने रांची वीमेंस कॉलेज सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और छात्रों व शिक्षकों स
Thu 23rd Apr 2026, 12:38 pm
रांची रेल मंडल के सिल्ली थाना क्षेत्र अंतर्गत किता और जोन्हा रेलवे स्टेशन के बीच एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही सिल्ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई
Thu 23rd Apr 2026, 12:29 pm
बिहार के मोतिहारी जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार रात अवैध सट्टेबाजी के एक बड़े काउंटर पर छापा मारा है. रेलवे ढाला के पास संचालित इस सटही काउंटर से पुलिस को 43 लाख 45 हजार भारतीय रुपये और करीब ढाई लाख नेपाली रुपये बरामद हुए. मौके से एक व्य
Thu 23rd Apr 2026, 12:26 pm
पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण में होने वाले मतदान की प्रक्रिया गुरुवार सुबह 7 बजे से भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुरू कराया गया. बूथों पर सबसे पहले मॉक पोल हुई और उसके बाद मतदान चालू हुआ. पहला फेज में हो रहे मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह और उमंग दे
Thu 23rd Apr 2026, 12:25 pm