बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव का भाई तेजस्वी यादव के साथ विवाद अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। तेज प्रताप अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को अब नेटवर्किंग साइट एक्स पर फॉलो भी नहीं करते हैं। इस बीच, उन्होंने महुआ विधानसभा की जनता से मतलब होने की बात कही है। तेज प्रताप यादव ने रविवार को पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें किसी से कोई मतलब नहीं है, उन्हें सिर्फ महुआ की जनता से मतलब है। उन्होंने कहा कि चुनाव का माहौल है तो नेता क्षेत्र और जनता के बीच जाते हैं। महुआ के विधायक मुकेश रौशन के नाम पर भड़के पूर्व मंत्री तेज प्रताप ने कहा कि वे फालतू लोगों का नाम नहीं लेना चाहते। कौन एक्टिव है, कौन नहीं है, इससे कोई मतलब नहीं है। मुझे सिर्फ महुआ की जनता से मतलब है। उन्होंने कहा कि महुआ में किसने मेडिकल कॉलेज बनाया, किसने सड़क बनाई, यह सभी लोग जानते हैं। यह छिपने वाली बात नहीं है। इस दौरान उन्होंने नामांकन पर्चा भरने की तिथि को लेकर कहा कि जब नामांकन दाखिल करूंगा तो बता दूंगा। इस क्रम में उन्होंने तेजस्वी यादव को अनफॉलो करने को लेकर कोई सीधा जवाब नहीं दिया। इससे पहले, नवगठित जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के नेता तेज प्रताप यादव ने घोषणा की कि उनकी पार्टी 13 अक्टूबर को प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। बता दें कि तेज प्रताप यादव को उनके एक फेसबुक पोस्ट पर विवाद के बाद नैतिक और सामाजिक मूल्यों का आरोप लगाते हुए पार्टी के प्रमुख लालू यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार से निष्कासित कर दिया था। पार्टी से निष्कासित होने के बाद उन्होंने जनशक्ति जनता दल बनाया। तेज प्रताप ने बिहार विधानसभा चुनाव में महुआ से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। वर्तमान में वहां से मुकेश रौशन राजद के विधायक हैं। बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी।
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm