News Pratyaksh


इस अवसर पर रांची प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और वर-वधू को आशीर्वाद दिया। संस्था के अध्यक्ष रेणु देवी ने अपने संबोधन मे

News Pratyaksh | Updated : Mon 13th Oct 2025, 11:56 am

इस अवसर पर रांची प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और वर-वधू को आशीर्वाद दिया। संस्था के अध्यक्ष रेणु देवी ने अपने संबोधन में कहा कि सामूहिक शादी जैसे आयोजनों से समाज में एकता और सौहार्द का संदेश जाता है और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक बोझ से भी राहत मिलती है। समाज में ऐसे आयोजनों से गरीब परिवार की मदद हो जाती है। सभी नवविवाहित जोड़ों के सुखमय जीवन की कामना की। इस तरह के कार्यक्रम समाज के लिए एक प्रेरणा का स्रोत होते हैं और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। सभी विवाहित जोड़ों को सामान भी वितरण किया गया तथा प्रमाण पत्र भी दिया गया इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष रेणु देवी सचिव राहुल सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे