मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की. :
News Pratyaksh | Updated : Tue 14th Oct 2025, 11:40 am
मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की. :
जिले में एक घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है. यहां एक व्यक्ति ने प्रॉपर्टी के लालच में एक मां-बेटे को 15 महीनों से बंधक बनाकर कर रखा था. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और दोनों को रेस्क्यू कर लिया. दोनों पीड़िता को घर में बंधक बनाकर रखा गया था.दरअसल, प्रॉपर्टी हड़पने की मंशा से सेक्टर 3 निवासी अनिल सिंह नामक व्यक्ति ने मां-बेटे को सेक्टर 6डी के मकान नंबर 2517 में पिछले 15 महीने से बंधक बनाकर रखा था. इस मामले की सूचना सेक्टर 6 की थाना पुलिस को मिली. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मां और बेटे दोनों का बंद घर से रेस्क्यू कर लिया.पीड़ित संतोष सिंह ने बताया कि अनिल सिंह नाम के व्यक्ति ने उन्हें और उनकी मां को बंधक बनाकर रखा था, जो कांग्रेस का महासचिव और इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) का अध्यक्ष है. उसने हमें घर में बंद कर रखा था और बाहर से ताला लगा कर चला जाता था. पीड़ित ने बताया कि जब लोगों से दवा और अन्य सामान मांगा जाता था, तो उन्हें रस्सी के सहारे बैग नीचे करके दवा लेने के लिए मजबूर किया जाता था. उन्हें पर्याप्त भोजन भी नहीं मिलता था.पीड़ित ने बताया कि वह चास के तारानगर के रहने वाले हैं. उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था. जिस कारण मामला न्यायालय में था. अधिवक्ता नीतीश टंडन ने मेरी मां की मुलाकात अनिल सिंह से करवाई. इस बीच अनिल सिंह ने मेरे केस में कुछ पैसे भी खर्च किए. जिसके एवज में हमारी चास वाली प्रॉपर्टी को वह हड़पना चाहता था, जिसके लिए उसने पावर ऑफ अटॉर्नी भी ले ली थी. उसने हमें 23 जुलाई 2024 से एक घर में बंधक बनाकर रखा था.