झारखंड में गुलाबी ठंड के साथ-साथ अब शाम के वक्त अच्छी खासी कंपकंपी हवा ने ठंड बढ़ा दी है. अब आलम यह है कि शाम के वक्त अधिकतर लोग स्वेटर-जैकेट में नजर आ रहे हैं. जहां दिन में तेज धूप निकल रही है. वहीं, शाम को कंपकंपी हवा लोगों को ठंड का एहसास करा रही है. आने वाले 8 नवंबर तक कुछ ऐसी ही स्थिति रहने वाली है. झारखंड मौसम विभाग 9 नवंबर से ठंड बढ़ने की संभावना जताई है.रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में राज्य का तापमान और नीचे जा सकता है. पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है. यही स्थिति लगभग हर जिले की देखी जा सकती है.रांची मौसम केंद्र ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है. वहीं, दिन में मौसम शुष्क रहेगा और आसमान पूरी तरह साफ रहने की संभावना है. इस दौरान बारिश का कोई संकेत नहीं है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हवा का रुख उत्तरी दिशा की ओर हो गया है, जो आमतौर पर सर्दी की शुरुआत का संकेत होता है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm