बिहार विधानसभा चुनाव में कुछ दिनों का समय शेष रह गया है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने प्रचार-प्रसार के दौरान प्रतिद्वंदी दलों पर जमकर निशाना साध रही है। एक तरफ जहां सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी ने भी पीएम मोदी और एनडीए पर निशाना साधा। हरसा और कटिहार में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस की शब्दावली में केवल कट्टा, क्रूरता, कड़वाहट, भ्रष्टाचार और जंगलराज जैसे शब्द भरे हैं। उन्होंने कहा कि इनकी सरकार बिहार की प्रगति को रोक रही थी, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जंगलराज खत्म हुआ और बिहार में अच्छी शासन व्यवस्था आई।इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं और युवाओं से वोट देने की अपील की। साथ ही कहा कि मैं बिहार की बहन और बेटियों से अपील कर रहा हूं कि वो मतदान करते समय सतर्क रहे, एनडीए की पहचान विकास से है, जबकि राजद और कांग्रेस की पहचान विनाश से है। उन्होंने राजद और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे अवैध घुसपैठियों की सुरक्षा कर रहे हैं। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने केवल 20 करोड़ का वादा किया और भूल गई, जबकि उनकी सरकार ने 2,000 करोड़ रुपये खर्च कर शिक्षा संस्थानों की स्थिति सुधार दी।इसी क्रम में पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी एनडीए और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए में फूट है। उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्यों नहीं दिखे और भाषणों में उनका नाम मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर क्यों नहीं लिया गया। खरगे ने पीएम मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि नेताओं को रोजगार, निवेश और शिक्षा सुधार जैसे मुद्दों पर बात करनी चाहिए, न कि विपक्ष पर हमला करने में समय गंवाना चाहिए।
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm