नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी से किया अपना वादा निभाते हुए आज वोट चोरी को लेकर अपना हाइड्रोजन बम गिराना शुरू कर दिया है. कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक-एक करके आरोप गिना रहे हैं.राहुल गांधी ने कहाकि कई राज्यों से हमें वोट चोरी की शिकायतें मिली थीं. हमने हरियाणा में वोट चोरी पकड़ी थी. उन्होंने कहाकि हम सच सामने ला रहे हैं.कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा में कांग्रेस एग्जिट पोल में आगे थी. बाद में भाजपा जीत गई. यहां 25 लाख वोटों की चोरी हुई.कर्नाटक के महादेवपुरा में ऐसा ही हुआ था. उन्होंने कहाकि एक लड़की ने फर्जी आईडी के जरिए हरियाणा के 10 बूथों पर 22 बार वोट डाला. यहां चुनाव की मतदाता सूची में ब्राजीलियन मॉडल की फोटो का कई जगह इस्तेमाल किया गया. ये घपला हाई लेवल से हुआ है. हरियाणा के दो बूथों से वीडियो डेटा डिलीट किया गया.कांग्रेस नेता ने कहाकि चुनाव के दौरान एक ही बूथ पर कई बार एक ही व्यक्ति फर्जी वोटिंग किया. उन्होंने कहाकि युवाओं का भविष्य चुराया जा रहे है. राहुल ने कहाकि चुनाव आयोग ने उनका डेटा डिलीट कर दिया है.हरियणा में नकली फोटो वाले एक लाख से अधिक वोटर थे. हरियाणा में 8 वोटर में से एक वोटर नकली था. चुनाव आयोग बीजेपी की मदद कर रहा है.राहुल ने बीजेपी नेता सैनी का आडियो सुनाकर ये जताने की कोशिश की कि बीजेपी की 'बड़ी व्यवस्था' थी. इसमें वो कह रहे हैं कि व्यवस्था हो जाएगी. उन्होंने कहाकि गलत वोटिंग कराई जा रही है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm