News Pratyaksh


किश्तवाड़ जिले के चटरू के वन क्षेत्र में आज सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई और दोनों ओर से गोलीबारी जारी है.अधिकारियों ने ईटीवी भारत को बताया कि एक विशेष सूचना के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक संयुक्त दल ने कि

News Pratyaksh | Updated : Wed 05th Nov 2025, 11:41 am
किश्तवाड़ जिले के चटरू के वन क्षेत्र में आज सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई और दोनों ओर से गोलीबारी जारी है.अधिकारियों ने ईटीवी भारत को बताया कि एक विशेष सूचना के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक संयुक्त दल ने किश्तवाड़ जिले के चटरू क्षेत्र के नैदगाम गाँव के पास वन क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया और छिपे हुए आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हो गया है.एक अधिकारी ने कहा, "प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो से तीन आतंकवादी जंगलों में छिपे हुए हैं और सुरक्षा बल पिछले कुछ महीनों से उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन आतंकवादी बार-बार चकमा दे रहे थे। संपर्क स्थापित हो गया है और गोलीबारी जारी है।"नवंबर महीने की शुरुआत के बाद से जम्मू-कश्मीर में यह पहली मुठभेड़ है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है. हालांकि आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच जबर्दस्त फायरिंग की खबर है.
इससे पहले बीते महीने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर और दुदनियाल के पास नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया.गौर करें तो श्रीनगर पुलिस ने बीते महीने प्रतिबंधित संगठनों जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) और हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से जुड़े व्यक्तियों के ठिकानों पर रेड डाली थी. उस वक्त पुलिस ने कहा था कि यह कार्रवाई घाटी में आतंक और अलगाववादी तंत्र को ध्वस्त करने के व्यापक प्रयास के रूप में किया गया. इसके तहत इसके समर्थक नेटवर्क और समर्थकों को निशाना बनाया गया. सूत्रों का कहना है कि आतंकी बौखलाए और डरे हुए हैं.