इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज का आगाज 21 नवंबर से होने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच इस महाजंग का अंत 8 जनवरी को होगा. इससे पहले इंग्लैंड के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने एशेज के पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में मार्नस लाबुशेन की वापसी हुई है.इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका भी लगा है. टीम के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान और स्टार तेज गेंदबाज ऑलराउंडर पैट कमिंस पहले टेस्ट के स्क्वाड से बाहर है. इसके साथ ही उनके वापसी की भी कोई जानकारी नहीं दी गई है, जो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा झटका है.टीम में अनकैप्ड बाएं हाथ के बल्लेबाज जेक वेदरल्ड को पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में मौका मिला है और वह पारी की शुरुआत करने के लिए कॉनस्टास की जगह ले सकते हैं. वेदरल्ड को घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन के लिए नेशनल टीम में जगह मिली है. 31 साल के इस खिलाड़ी ने पिछले शेफील्ड शील्ड सीजन में 18 पारियों में 50.33 की औसत से 906 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाए थे. उन्होंने इस सीजन में भी अपनी फॉर्म बरकरार रखी है और एशेज के लिए पहली बार चुने जाने से पहले छह पारियों में 41.33 की औसत से 248 रन बनाए हैं.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm