गोपालगंज जिले के भोरे में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चल रही कार्रवाई के बीच भाकपा माले (CPI-M) के स्थानीय कार्यालय पर निर्वाचन विभाग की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने छापेमारी की है. इस दौरान माले कार्यालय से 1 लाख 87 हजार रुपए की नगद राशि जब्त की गई है.दरअसल बताया जा रहा है कि निर्वाचन विभाग की उड़नदस्ता दल को गुप्त सूचना मिली थी कि माले कार्यालय में नकदी रखी गई है. इसी सूचना के आधार पर सीओ सह उड़नदस्ता दल के दंडाधिकारी अनुभव कुमार राय के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की.छापेमारी के दौरान अलमारी में रखे 1,87,000 नगद बरामद किए गए, जिसे टीम ने जब्त कर लिया. सीओ का कहना है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बीच इतनी बड़ी मात्रा में नगद राशि का रखा जाना संदेह पैदा करता है, इसलिए राशि जब्त कर ली गई है. इस संबंध में माले अध्यक्ष को नोटिस जारी कर इस रकम के स्रोत और उपयोग के बारे में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है. मामले की जांच की जा रही है. वहीं इस पूरी कार्रवाई पर माले ने कड़ा विरोध जताया है. माले के जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया ने प्रेस वार्ता कर इस छापेमारी को सता पोषित बताया है. मीडिया को संबोधित करते हुए चौरसिया ने बताया कि भोरे के अंचला अधिकारी जिसे बड़ी कार्रवाई मान रहे हैं तो मैं प्रेस के माध्यम से यह बता दूं कि यह पैसा पार्टी के खाते का पैसा था और कल ही पंजाब नेशनल बैंक से पैसे की निकासी की गई थी.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm