प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर हमला बोला :
News Pratyaksh | Updated : Fri 07th Nov 2025, 11:59 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर हमला बोला :
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जेनरेशन जेड (GenZ) और भारत के युवाओं को यह साबित करेंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावों में धांधली करके प्रधानमंत्री बने हैं.वहीं, भाजपा ने बड़े पैमाने पर वोट चोरी के राहुल के आरोप को झूठा और निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है. भाजपा ने कांग्रेस नेता पर अपनी नाकामियों को छिपाने और देश के लोकतंत्र को बदनाम करने के लिए चुनाव आयोग पर सवाल उठाने का आरोप लगाया है. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि मतदाता चोरी का पर्दाफाश करने की प्रक्रिया जारी है.राहुल गांधी ने कहा कि, वोट चोरी को पर्दाफाश करने के लिए उनके पास बहुत सारी सामग्री है. राहुल ने आरोप लगाया, "भारत की जनरेशन जेड, यानी युवाओं को स्पष्ट रूप से दिखाएंगे कि नरेंद्र मोदी चुनाव चुराकर प्रधानमंत्री बने हैं और भाजपा चुनाव चुराती है... हम यह स्पष्ट रूप से बताएंगे, इसमें कोई संदेह नहीं रहेगा."बुधवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र करते हुए, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि 'पिछले साल हरियाणा विधानसभा चुनाव में धांधली हुई थी', राहुल गांधी ने कहा कि, हरियाणा चुनाव कोई चुनाव नहीं था. यहां बड़े पैमाने पर चोरी हुई है."
यहां पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस देश के युवाओं और जनरेशन जेड को स्पष्ट रूप से दिखाएगी कि भाजपा कैसे चुनाव 'चुराती' है. उन्होंने आरोप लगाया कि उसने हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी ऐसा किया है.