इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Numeros Motors ने भारतीय बाजार में अपनी नई Numeros n-First EV दोपहिया को लॉन्च किया है. इसकी कीमत कंपनी ने 64,999 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है. नए n-First, दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी की लाइनअप में पेश किया जाने वाला दूसरा वाहन है. खास बात यह है कि यह इसकी इंट्रोडक्टरी कीमत है, जो इसके केवल पहले 1,000 ग्राहकों तक ही सीमित रखी गई है.कंपनी ने इस दोपहिया वाहन को "Change Your Vibe" टैगलाइन के तहत बाज़ार में उतारा है. n-First को इतालवी डिज़ाइन फर्म व्हीलैब के सहयोग से विकसित किया गया है. न्यूमेरोस से मिली जानकारी के अनुसार, इस मॉडल को रोज़मर्रा के शहरी आवागमन के लिए सामर्थ्य, विश्वसनीयता और सौंदर्य के संतुलन को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है.n-First को कंपनी ने बैटरी के आधार पर कुल तीन वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें 2.5 kW, 2.5 kW i-Max और 3.0 kW i-Max+ शामिल हैं. इसके टॉप-स्पेक 3.0 i-Max+ की कीमत 84,999 रखी गई है. कलर ऑप्शन्स की बात करें तो इसे ट्रैफ़िक रेड और प्योर व्हाइट कलर में पेश किया गया है. इसमें स्टेबिलिटी, सेफ्टी और डिजिटल कनेक्टिविटी पर आधारित कई फीचर्स शामिल किए गए हैं.
छोटे व्हील्स वाले स्कूटर्स की तुलना में बेहतर स्टेबिलिटी के लिए 16-इंच के व्हील्स
राइडिंग मोड
रिवर्स असिस्ट
बेहतर तापमान प्रबंधन के लिए लिक्विड इमर्शन-कूल्ड Li-ion बैटरी
159 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस
रिमोट लॉकिंग, चोरी और टो अलर्ट, जियो-फेंसिंग और राइड डेटा ट्रैकिंग के साथ IoT कनेक्टिविटी सूट.
सॉफ़्टवेयर ऑप्टिमाइज़ेशन के लिए OTA (ओवर-द-एयर) अपडेट