फरीदाबाद में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक डॉक्टर के घर छापेमारी की है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 300 किलो RDX, एक AK-47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया. फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता जानकारी दी है कि आज इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जाएगा.पुलिस सूत्रों की मानें तो जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने फरीदाबाद के धौज क्षेत्र में एक किराए के मकान में छापा मारा. मकान में ब्लैक कलर के 14 बैग में अलग-अलग रखे गए RDX के साथ कुछ केमिकल भी बरामद किए गए हैं.पुलिस के मुताबिक डॉक्टर ने फरीदाबाद में किराए पर कमरा लिया था. वो यहां रहता नहीं था. उसने केवल सामान रखने के लिए कमरा लिया था. गिरफ्तारी के बाद उसके निशानदेही पर ही यह भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm