दो वर्ष से बंद माइंस को शुरू करने के लिए दबंगई की गईं है. यहां गोली चलायी गईं है. गोली दो युवकों को लगने की बात कही जा रही है.
News Pratyaksh | Updated : Tue 11th Nov 2025, 11:28 am
दो वर्ष से बंद माइंस को शुरू करने के लिए दबंगई की गईं है. यहां गोली चलायी गईं है. गोली दो युवकों को लगने की बात कही जा रही है. जिन्हें गोली लगी हैं उनमें जमुआ थाना इलाके के दलिया निवासी अरविंद वर्मा शामिल हैं. घटना में चचघरा निवासी सुरेश भी घायल हो गया था जिसकी बाद में इलाज के दरमियान मौत हो गईं. सुरेश माइंस का कर्मी बताया जा रहा है जबकि अरविंद ग्रामीण है. सुरेश की मौत गोली लगने से हुई या पिटाई से यह स्पष्ट नहीं हो सका है.
घटना को लेकर घायल अरविंद के पिता सुखदेव महतो ने बताया कि गांव में पत्थर माइंस के संचालन का विरोध ग्रामीण कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि माइंस शुरू होगा तो पेयजल की दिक्कत हो जाएगी. हालांकि जिन लोगों ने माइंस की लीज ली है, वे लोग निरंतर माइंस शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं. इसी कड़ी में सोमवार को माइंस के संचालक द्वारा नवादा (बिहार) से गुंडों को बुलाया गया.इनके अलावा चार अन्य लोग मारपीट में घायल हैं जिनका भी इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना मंगलवार की सुबह की है. घटना के बाद एसपी डॉ बिमल कुमार के निर्देश पर खोरी महुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी गईं है.