ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में ड्रग तस्कर गिरोह के 60 लोग मारे गए. वहीं रियो गैंग पर पड़े इस रेड में 4 पुलिस अधिकारियों ने भी दम तोड़ दिया. इस छापेमारी में भारी मात्रा में ड्रग और हथियार बरामद किया गया.अधिकारियों ने बताया कि लगभग 2,500 ब्राजीलियाई पुलिस और सैनिकों ने मंगलवार को रियो डी जेनेरियो में एक ड्रग तस्कर गिरोह पर बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई. इस रेड में 81 संदिग्धों को गिरफ़्तार किया गया और गोलीबारी हुई जिसमें कम से कम 60 संदिग्ध और चार पुलिस अधिकारी मारे गए.पुलिस ने बताया कि इस अभियान में हेलीकॉप्टरों और बख्तरबंद वाहनों में सवार अधिकारी शामिल थे. उन्होंने कॉम्प्लेक्सो डी अलेमाओ और पेन्हा के विशाल निम्न-आय वाले इलाकों में कुख्यात रेड कमांड को निशाना बनाया.यह पुलिस अभियान ब्राजील के हाल के इतिहास में सबसे हिंसक अभियानों में से एक था. उधर मानवाधिकार संगठनों ने इन मौतों की जांच की मांग की थी.रियो के गवर्नर क्लाउडियो कास्त्रो ने एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि इस बड़े छापे के दौरान 60 आपराधिक संदिग्धों को "निष्प्रभावी" कर दिया गया, जिसे उन्होंने शहर के इतिहास का सबसे बड़ा अभियान बताया. राज्य सरकार ने कहा कि लगभग 81 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 93 राइफलें और आधा टन से ज़्यादा ड्रग्स ज़ब्त किए गए. उन्होंने आगे कहा कि मारे गए लोगों ने "पुलिस कार्रवाई का विरोध किया था."रियो की सिविल पुलिस ने एक्स पर बताया कि मंगलवार की कार्रवाई में चार अधिकारी मारे गए. पुलिस ने कहा, "हमारे एजेंटों पर अपराधियों द्वारा किए गए कायराना हमलों की सजा जरूर मिलेगी." अज्ञात संख्या में लोग घायल हुए हैं.संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार संस्था ने कहा कि वह इस घातक पुलिस कार्रवाई से "आतंकित" है, उसने प्रभावी जांच का आह्वान किया. इसके साथ ही अधिकारियों को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के तहत उनके दायित्वों की याद दिलाई. ब्राजील में ह्यूमन राइट्स वॉच के निदेशक सीजर मुनोज ने मंगलवार की घटनाओं को "एक बड़ी त्रासदी" और "आपदा" बताया.मुनोज ने एक बयान में कहा, "सरकारी अभियोजक कार्यालय को अपनी जांच शुरू करनी चाहिए और प्रत्येक मौत की परिस्थितियों को स्पष्ट करना चाहिए." सोशल मीडिया पर फुटेज में गोलियों की आवाज के साथ दोनों झुग्गियों से आग और धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है.

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm