बिहार में इस वक्त की बड़ी सिवान जिले से आ रही है. यहां अपराधियों ने एक एएसआई की हत्या कर दी है. पुलिस ने बताया कि, दरौंदा थाना में तैनात एएसआई अनिरुद्ध कुमार की बदमाशों ने निर्मम हत्या कर दी है. इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. घटना के बाद बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे है.पुलिस ने बताया कि अपराधियों ने धारदार हथियार से एएसआई की हत्या कर शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया. शव को दरौंदा थाना क्षेत्र के बसांव नवका टोला में बरामद किया गया है. घटना के बाद से अफरा तफरी का माहौल है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है. अपराधियों को पकड़ने के लिए प्रशासन ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दरौंदा थाना क्षेत्र में पदस्थापित एएसआई अनिरुद्ध कुमार सिविल ड्रेस में थे. बुधवार की रात वो कहीं जा रहे थे, इसी दौरान अपराधियों ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी और उनके शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया. इस पूरे मामले पर दरौंदा थाना प्रभारी ने बताया कि ''वह सिविल ड्रेस में थे और उनका शव प्राप्त होने की सूचना मिली है. बसांव नवका टोला में शव मिला है. सूचना पर पहुंचकर घटनास्थल से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm