News Pratyaksh


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "बिहार में किसी भी प्रकार का जंगलराज नहीं चलेगा, किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी नहीं चलेगी, केवल और केवल NDA की सरकार और विकास के कार्य यहां के लोगों को चाहिए. मैं आश्वस्त हूं कि इस बार बिहार में पिछली बार से भी ज्य

News Pratyaksh | Updated : Thu 30th Oct 2025, 11:49 am

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "बिहार में किसी भी प्रकार का जंगलराज नहीं चलेगा, किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी नहीं चलेगी, केवल और केवल NDA की सरकार और विकास के कार्य यहां के लोगों को चाहिए. मैं आश्वस्त हूं कि इस बार बिहार में पिछली बार से भी ज्यादा मतों से हमारी सरकार बनने जा रही है और विकास की रफ्तार और अधिक होने वाली है." महागठबंधन के घोषणापत्र पर उन्होंने कहा, "ये लोग दाना डालकर जनता को फंसाना चाहते हैं लेकिन जनता जानती है कि जिन लोगों ने चारा तक नहीं छोड़ा वो दाना क्या खिलाएंगे. निश्चित रूप से जनता केवल ईमानदारी से विकास चाहती है और कोई भी बाहुबल यहां चलने वाला नहीं है."