तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित भगत मुहल्ले के एक आभूषण की दुकान से रात में ईट की दीवार काटकर और शटर खोलकर चोरों ने लाखों रूपए का सोने चांदी की जूलरी उड़ा ली। घटना के बाद बाजार में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पाकर राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। वहीं घटना को लेकर स्थानीय दुकानदारों में काफी नाराजगी है। पीड़ित दुकानदार अरुण स्वर्णकार ने बताया कि वो रोजाना की तरह रात को दुकान बंद कर घर आए गए थे। इसी बीच शुक्रवार की आधी रात को किसी ने खबर दी कि दुकान में चोरी हो गई है। पीड़ित दुकानदार के अनुसार चोर 8 से 10 लाख के सोने चांदी के गहने, जिसमें लगभग 4 किलो चांदी, 25 ग्राम सोना और नगद तकरीबन 10 हजार थे, वो लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm