News Pratyaksh


मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर में 15 नवंबर को हुए भीषण अग्निकांड के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस आग लगने की घटना में दो मासूम बच्चों समेत कुल पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य की इलाज के दौरान पटना में मौत हुई। इस मामले का मुआयना ए

News Pratyaksh | Updated : Thu 27th Nov 2025, 11:25 am
मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर में 15 नवंबर को हुए भीषण अग्निकांड के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस आग लगने की घटना में दो मासूम बच्चों समेत कुल पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य की इलाज के दौरान पटना में मौत हुई। इस मामले का मुआयना एसएसपी सुशील कुमार और ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर कर रहे हैं। पुलिस आग लगने के कारणों की हर बिंदु पर जांच कर रही है। मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस फोरेंसिक जांच (FSL) की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।जानकारी के अनुसार, घटना 15 नवंबर को गेना लाल साह के घर की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में हुई। कमरे में आग लगने से सो रहे ललन कुमार गुप्ता, उनकी मां सुशीला देवी, पत्नी पूजा कुमारी, बेटी सृष्टि कुमारी और गोली कुमारी झुलस कर मौत के घाट उतरे। वहीं, ललन कुमार गुप्ता के छोटे भाई मुकेश कुमार, बहन माला देवी, साक्षी कुमारी, मामा लालाबाबू प्रसाद और मामी पुष्पा देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनकी हालत बिगड़ने पर माला देवी और साक्षी कुमारी को पटना रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है।