News Pratyaksh


गया और औरंगाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 10 साल से फरार कुख्यात नक्सली दारा यादव उर्फ ददन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. दारा यादव कई नक्सली मामलों में लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर था. उसकी गिरफ्तारी डुमरिया थाना क्षेत्र से की गई, जहां वह गुप्त रू

News Pratyaksh | Updated : Fri 28th Nov 2025, 11:20 am

गया और औरंगाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 10 साल से फरार कुख्यात नक्सली दारा यादव उर्फ ददन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. दारा यादव कई नक्सली मामलों में लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर था. उसकी गिरफ्तारी डुमरिया थाना क्षेत्र से की गई, जहां वह गुप्त रूप से ठिकाना बना कर रह रहा था. पुलिस के अनुसार, आरोपी पर कई गंभीर मामलों में संलिप्त होने के आरोप हैं. यह गिरफ्तारी सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है.