News Pratyaksh


दानापुर दियारा की लाइफ लाइन माने जाने वाले पीपा पुल को जोड़ दिया गया है. पुल के जुड़ते ही दियारा के छह पंचायतों के लोगों के लिए आवाजाही आसान हो गई है. अब लोगों को नाव से खतरनाक सवारी करने की मजबूरी नहीं रही, जिससे बड़ी राहत मिली है. स्थानीय लोगों का कहना

News Pratyaksh | Updated : Fri 28th Nov 2025, 11:18 am

दानापुर दियारा की लाइफ लाइन माने जाने वाले पीपा पुल को जोड़ दिया गया है. पुल के जुड़ते ही दियारा के छह पंचायतों के लोगों के लिए आवाजाही आसान हो गई है. अब लोगों को नाव से खतरनाक सवारी करने की मजबूरी नहीं रही, जिससे बड़ी राहत मिली है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अब रात में इमरजेंसी होने पर भी वे पैदल या वाहन से सीधे दानापुर पहुंचकर इलाज करा पा रहे हैं। इससे जीवन बचाने में काफी मदद मिल रही है.