News Pratyaksh


पूर्वी चंपारण में शराब माफिया के खिलाफ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस बार पुलिस की टीम स्वान दस्ता के माध्यम से जगह-जगह पर शराब की खोज की पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि शराब तस्कर और माफिया देसी शराब का निर्माण कर उसको घर में छिपाने का काम कर रहे है

News Pratyaksh | Updated : Fri 28th Nov 2025, 11:19 am

पूर्वी चंपारण में शराब माफिया के खिलाफ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस बार पुलिस की टीम स्वान दस्ता के माध्यम से जगह-जगह पर शराब की खोज की पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि शराब तस्कर और माफिया देसी शराब का निर्माण कर उसको घर में छिपाने का काम कर रहे हैं जिसके बाद पुलिस की विशेष टीम के द्वारा खोजी कुत्ते के माध्यम से जगह-जगह पर सर्च अभियान चलाया और काफी मात्रा में देसी शराब को जब्त भी किया. पुलिस ने हरसिद्धि, पिपरा, सुगौली और मोतिहारी में भारी मात्रा में विदेशी शराब को भी पकड़ा है. पुलिस ने बस स्टैंड इलाके में भी बड़ी कार्रवाई करते हुए दुकानों में सघन जांच अभियान चलाया और शराब बेच रहे लोगों को गिरफ्तार भी किया.