News Pratyaksh


बेगूसराय के रतनपुर थाना क्षेत्र के जीडी कॉलेज परिसर से एक संदिग्ध युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. बताया जा रहा है कि युवक पिछले 15 दिनों से कॉलेज परिसर में लगातार मंडराता देखा जा रहा था, जिसके बाद लोगों को शक हुआ. पुलिस की प्रार

News Pratyaksh | Updated : Fri 28th Nov 2025, 11:20 am

बेगूसराय के रतनपुर थाना क्षेत्र के जीडी कॉलेज परिसर से एक संदिग्ध युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. बताया जा रहा है कि युवक पिछले 15 दिनों से कॉलेज परिसर में लगातार मंडराता देखा जा रहा था, जिसके बाद लोगों को शक हुआ. पुलिस की प्रारंभिक कार्रवाई में युवक के पास से एक चाकू, नशीला पदार्थ और एक डायरी बरामद की गई है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस डायरी में एनडीए के कई बड़े नेताओं के नाम दर्ज पाए गए हैं. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इन नामों का उद्देश्य क्या था.