News Pratyaksh


गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के छतु बथुआ गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां अमरूद के पेड़ से गिरने के कारण एक स्कूली छात्र की मौत हो गई

News Pratyaksh | Updated : Fri 28th Nov 2025, 11:21 am

गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के छतु बथुआ गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां अमरूद के पेड़ से गिरने के कारण एक स्कूली छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजहरुद्दीन अंसारी के 10 वर्षीय पुत्र और पंचम वर्ग के छात्र शहादत हुसैन के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर शाम खेलते समय शहादत अमरूद के पेड़ से नीचे गिर गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने तत्काल उसे फुलवरिया स्थित स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। स्थिति नाजुक होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान गुरुवार को शहादत ने दम तोड़ दिया।गुरुवार को शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। बेटे का शव देखते ही मां नूरजहां बेगम दहाड़ मारकर रोने लगीं, वहीं पिता अजहरुद्दीन सदमे में बेहोश पड़े रहे। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।