दरभंगा जिले के भालपट्टी थाना क्षेत्र के मुड़िया में गुरुवार शाम जमीन विवाद को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया। एक पक्ष ने प्राइवेट आईटीआई कॉलेज पर जेसीबी चलाकर जमकर तोड़फोड़ की, जिसमें वहां मौजूद छात्र घायल हो गए। आईटीआई संचालक रहबर आलम ने बताया कि तोड़फोड़ के दौरान उन पर फायरिंग भी की गई। सूचना पर भालपट्टी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया। डीएसपी सदर ने भी फायरिंग की पुष्टि की और जांच जारी रहने की बात कही।जमीन विवाद ने लिया खतरनाक रूप, आईटीआई कॉलेज पर चला बुलडोजर, फायरिंग, मची अफरा-तफरी दरभंगा जिले के भालपट्टी थाना क्षेत्र के मुड़िया में गुरुवार शाम जमीन विवाद को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया। एक पक्ष ने प्राइवेट आईटीआई कॉलेज पर जेसीबी चलाकर जमकर तोड़फोड़ की, जिसमें वहां मौजूद छात्र घायल हो गए। आईटीआई संचालक रहबर आलम ने बताया कि तोड़फोड़ के दौरान उन पर फायरिंग भी की गई। सूचना पर भालपट्टी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया। डीएसपी सदर ने भी फायरिंग की पुष्टि की और जांच जारी रहने की बात कही।घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। जेसीबी की सहायता से इंस्टिट्यूट के भवन और दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हमले के दौरान संचालक मोहम्मद ओजैर के पुत्र रहबर की दाहिनी कनपटी के नीचे गंभीर चोट लग गई। रेडिएंट फायर सेफ्टी नाम से संचालित यह आवासीय आईटीआई इंस्टिट्यूट कई जिलों के छात्रों का केंद्र है, जहां गोलीबारी के दौरान घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस पहुंचते ही आरोपी भाग निकले, लेकिन उनकी जेसीबी मौके पर ही छूट गई।