बिहार के सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र स्थित गवंद्री गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। गुरुवार देर शाम पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया, जिसके बाद से गांव में तरह–तरह की चर्चाएं जारी हैं। यह मामला दहेज हत्या और आत्महत्या—दोनों ही आशंकाओं के बीच उलझ गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था और ऐसे में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतिका की पहचान गवंद्री गांव निवासी मुकेश महतो की 23 वर्षीय पत्नी कविता कुमारी के रूप में की गई है। वह मूल रूप से वैशाली जिले के एकहरा गुमटी गांव की रहने वाली थी।मृतिका के चचेरे भाई मिथलेश कुमार ने बताया कि कविता (काजल) की शादी मई 2025 में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार गोरख महतो के पुत्र मुकेश महतो से हुई थी। वहीं मृतका की मां मंजू देवी का आरोप है कि शादी के दौरान उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार सोने–चांदी के गहने और नगदी दिए थे, लेकिन ससुराल पक्ष तीन लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज मांग रहा था। दहेज नहीं देने पर सास, ससुर और तीन ननदें उसे लगातार प्रताड़ित करते थे। उनका आरोप है कि इन्हीं लोगों ने रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या की है।

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm