News Pratyaksh


सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत एक बार फिर से 24 हजार 2 सौ 56 महिलाओं के खाते में दस दस हजार की राशि भेजी गई है. अब तक सीतामढ़ी जिले में 4 लाख 80 हजार 305 महिलाओं के खाते में दस दस हजार की राशि भेजी जा चुकी है. इस मौके पर सीतामढ़ी समाहर

News Pratyaksh | Updated : Sat 29th Nov 2025, 12:08 pm

सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत एक बार फिर से 24 हजार 2 सौ 56 महिलाओं के खाते में दस दस हजार की राशि भेजी गई है. अब तक सीतामढ़ी जिले में 4 लाख 80 हजार 305 महिलाओं के खाते में दस दस हजार की राशि भेजी जा चुकी है. इस मौके पर सीतामढ़ी समाहरणालय में एक कार्यक्रम के जरिए जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का संवाद सुना. इस दौरान सीतामढ़ी के डीएम रिची पांडे ने कहा कि यह राशि महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार करेगा और उनको आगे बढ़ाएगा. इस योजना से3 लाभ पानी वाली महिलाएं CM को धन्यवाद दे रही थीं.