मोतिहारी के सुगौली में छपवा–रकसौल मुख्य पथ पर स्थित थाना चौक रोड इन दिनों नगर पंचायत की लापरवाही की कहानी खुद बयान कर रहा है. सड़क किनारे जमा कचरे का पहाड़ न सिर्फ बदबू फैला रहा है, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को भी मुश्किल बना रहा है. मुख्य सड़क पर रोज हजारों लोग गुजरते हैं, लेकिन कचरे का यह अंबार अब संक्रमण का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है. आसपास रहने वाले लोगों के मुताबिक नगर पंचायत की ओर से कचरा निस्तारण की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है, जिसके कारण गंदगी लगातार फैलती जा रही है. दुर्गंध की वजह से स्थानीय लोगों को सिरदर्द, उलझन और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं होने लगी हैं. दुकानदार मोहम्मद सेराज का कहना है कि बदबू के कारण ग्राहक दुकान पर रुकना नहीं चाहते, जिससे उनकी कमाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है. स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से तुरंत सफाई अभियान चलाने और नियमित कचरा उठाव की मांग की है. साथ ही कचरा डंपिंग के लिए एक स्थायी जगह तय करने की जरूरत पर भी जोर दिया है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm