News Pratyaksh


घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में मतदान केंद्र पर क्षेत्र के मतदाता नए जनप्रतिनिधि के लिए अपना वोट दे रहे हैं

News Pratyaksh | Updated : Tue 11th Nov 2025, 11:37 am
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में मतदान केंद्र पर क्षेत्र के मतदाता नए जनप्रतिनिधि के लिए अपना वोट दे रहे हैं. ढाई लाख से ज़्यादा मतदाता वोट के जरिये यह फैसला करेंगे की उनका विधायक कौन बनेगा.जमशेदपुर लोकसभा के अंतर्गत घाटशिला विधानसभा में उपचुनाव हो रहा है. सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्र पर कतारबद्ध खडे़ होकर मतदान कर रहे हैं, जिनमें पुरुष महिलाएं शामिल हैं. हालांकि मौसम बदलने से ठंड बढ़ गई है लेकिन मतदाता घरों से निकल पड़े हैं.घाटशिला का बागुड़िया जहां 2007 में सांसद सुनील महतो की हत्या हुई थी, यह इलाका सेंसेटिव इलाका था लेकिन अब यहां मतदान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह दिख रहा है. वहां का बूथ का जायजा ईटीवी भारत संवाददाता जितेंद्र ने लिया.आपको बता दें कि क्षेत्र के विधायक शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद यह उपचुनाव हो रहा है. इस चुनाव में स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन झामुमो के प्रत्याशी हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन भाजपा के प्रत्याशी हैं. बाबूलाल सोरेन दूसरी बार घाटशिला से चुनाव लड़ रहे है. पहली बार उन्हें सफलता नहीं मिली थी.
उपचुनाव में कुल 13 प्रत्याशी हैं, जिनमे एक महिला प्रत्याशी है. भाजपा और जेएमएम प्रत्यासी के बीच कड़ा मुकाबला है. विधानसभा के सभी 300 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग की जा रही है. जिनमें 186 क्रिटिकल मतदान केंद्र है, जहां 10 कंपनी अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.