भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर उनके पैतृक गांव उलिहातू स्थित बिरसा ओड़ा को अब एक नया और आकर्षक ट्राइबल लुक देने की तैयारी शुरू हो गई है. राज्य सरकार ने इसके लिए ढाई करोड़ रुपए की योजना को स्वीकृति दे दी है. स्वीकृति मिलते ही जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग इस परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा में तेजी से कार्य प्रारंभ कर चुके हैं. परियोजना के तहत बिरसा ओड़ा परिसर का सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार किया जाएगा.मुख्य द्वार को तोड़कर उसे एक पारंपरिक आदिवासी डिजाइन में पुनर्निर्माण किया जाएगा, ताकि पर्यटकों को प्रवेश करते ही आदिवासी संस्कृति की झलक मिल सके. इसके साथ ही पूरे परिसर को बिरसा मुंडा की जीवनशैली, उनकी परंपराओं और आदिवासी संस्कृति को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा. इसी बिरसा ओड़ा में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित है.गौरतलब है कि भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय में भगवान बिरसा मुंडा टूरिस्ट सर्किट के निर्माण के लिए 40 करोड़ की सिर्फ स्वीकृति ही नहीं दी, बल्कि इसके लिए राशि भी आवंटित कर दी है. नये साल में इसका भी कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है. इस योजना के तहत बिरसा से जुड़े छह गांवों को जोड़ा गया है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm